समय का सदुपयोग पर निबंध | Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi

समय का सदुपयोग पर निबंध, samay ka sadupyog essay in hindi, samay ka sadupyog par nibandh 300, 500 words for class 5,6,7,8,9 and class 10.

समय का सदुपयोग पर निबंध | Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi.


समय का चक्र एक ऐसा चक्र है जो रुकता नहीं, बल्कि चलते रहता है। इसकी अवहेलना करना मनुष्य को भारी पड़ सकता है और नुकसान भी होता है। जो व्यक्ति समय का सही उपयोग नहीं करता है, वह ज़िन्दगी में हमेशा निराश रहता है।

समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। वह निरंतर चलता रहता है और कभी किसी प्रकार के शक्ति के दबाव में नहीं रहता है। धन को हम वापस कमा सकते है लेकिन बीते हुए वक़्त को वापस लाने में हम असमर्थ है। जो व्यक्ति समय पर कार्य करता है, वह समय के महत्व को अच्छी तरह से समझता है और उसे सफलता मिलती है। समय का दुरूपयोग करने वाले को समय स्वंग नष्ट कर देता है। जो व्यक्ति समय की इज़्ज़त नहीं करते है, वे निकम्मे और आलसी होते है। प्रतिस्पर्धा की इस दुनिया में समय कितना कीमती होता है, यह वह लोग अच्छी तरह से समझते है जो ज़िन्दगी में कुछ करना चाहते है।समय का सदुपयोग करने वाले सफलता की सीढ़ी जल्दी चढ़ जाते है। समय रूपए, पैसे और धन से भी अधिक कीमती होता है।

एक प्रशिद्ध कहावत है की कल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब। इसका अर्थ है कि हमे आज का काम आज करना चाहिए और कल का कार्य भी आज ही समाप्त कर लेना चाहिए। क्योंकि कल क्या हो किसे पता। समय का दुरूपयोग करने वाले लोग हमेशा आज के कार्य को कल के भरोसे छोड़ देते है। वह समय पर काम ना करने के बहाने ढूँढ़ते है जिनकी वजह से उनका काम समय पर पूरा नहीं हो पता है। ऐसा व्यक्ति अपने भाग्य को कोसता है, जो बिलकुल गलत है। समय कोई धन और गहना नहीं है, जिसे हम संभालकर तिजोरी में रख सके। जैसे सूर्य वक़्त पर उगता है और अस्त होता है। सौरमंडल के सारे ग्रह अपने नियमित चक्कर लगा रहे है। हर वर्ष मौसम सही वक़्त पर आता है। समंदर की लहरें, पृथ्वी का सूरज के चारो ओर घूमना, यह सभी कार्य रुकते नहीं है। यह पृथ्वी प्राकृतिक नियम समय के गवाह है। यह कहना गलत ना होगा कि समय का सदुपयोग प्रकृति से बेहतर कोई जानता ही नहीं है।

विद्यार्थी जीवन में समय का बहुत महत्व है। बच्चो को बचपन से समय पर हर कार्य को करना सिखाया जाता है। सुबह समय पर उठकर विद्यालय जाना, विद्यालय में जाकर समय पर कक्षा कार्य को पूरा करना, यह सब विद्यार्थियों को सिखाया जाता है। विद्यार्थी जीवन में आदर्श विद्यार्थी समझ जाते है कि उन्हें एक मिनट भी समय को गवाना नहीं चाहिए। विद्यार्थी अपने सभी कार्य और दूसरे गतिविधियों को समय पर कर सके, इसके लिए वह समय नियोजन करते है।

विद्यार्थी एक सुव्यवस्थित समय सूची यानी टाइम टेबल का निर्माण करते है, ताकि वह हर काम को सही समय पर कर सके, उसमे कोई भी चूंक ना हो। विद्यार्थी हर ज़रूरी कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से और सही ढंग से करते है। ऐसे विद्यार्थी को आदर्श विद्यार्थी कहा जाता है। विद्यार्थी जीवन में जो भी समय बच जाए उसमे उन्हें विभिन्न कार्यो को सीखने का प्रयास करना चाहिए। भविष्य किसी ने नहीं देखा, इसलिए समय का निरंतर उपयोग करते रहना चाहिए। देश के महापुरुषों और वैज्ञानिको ने समय को व्यर्थ नहीं गंवाया है। इसलिए इन लोगो ने समय का सही उपयोग करके महान कार्य किया है। समय का सदुपयोग करने वाले लोग अच्छा कार्य करते है और समाज में अपना मुकाम हासिल करते है।

अगर हर कार्य समय पर हो तो समाज और देश उन्नति निश्चित है। यदि सभी गाड़ियां समय के अनुसार चलने लगे तो भारत में कार्य कुशलता की वृद्धि होगी। अगर दफ्तरों में सभी कार्य सटीक समय पर होने लगे और कर्मचारी वक़्त के पाबंध हो तो दफ्तर की उन्नति तय है। अगर समय का उपयोग व्यक्ति सही तरीके से करता है तो वह आसमान छू सकता है। यदि मरीज को समय पर चिकित्सा केंद्र ना पहुँचाया गया तो उसकी जान जा सकती है। समय की पाबंदी को समझना अनिवार्य है। अभिभावकों को अपने बच्चो को हमेशा समय का महत्व सीखाना चाहिए। ऐसा करने पर बच्चे बचपन से खुद समय का पालन करते है और उज्जवल भविष्य की तैयारी करते है।आजकल कुछ अभिभावक इतने अधिक व्यस्त हो गए है कि वह अपने बच्चो को वक़्त नहीं देते है और खुद ही इसका पालन करते हुए नज़र नहीं आते है। फलस्वरूप बच्चे भी बिगड़ जाते है। सही समय का पालन करवाना सबसे पहले अभिभावकों को अपने बच्चो को सिखाना चाहिए।

समय एक अनमोल रत्न है। व्यक्ति अगर सही माईनो में सफल होना चाहता है तो उसे समय की कदर करनी चाहिए। जो व्यक्ति समय को बर्बाद करता है, वह खुद को पतन की ओर धकेल देता है। समय हमेशा गतिमान होता है। समय किसी के लिए रुकता नहीं है, ना ही इंतज़ार करना उसकी फितरत में है। यदि व्यक्ति एक सफल जीवन बिताना चाहता है तो उसे सही क्षण में सही फैसले लेने होंगे और सही दिशा में परिश्रम करना होगा, तभी वह समय का सदुपयोग कर पाता है। समय बहुत ही बलवान होता है।समय को हराना मुमकिन नहीं है, लेकिन इसका उपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। समय जीवन में लोगो को सफल होने के कई मौके देते है। मनुष्य का कर्त्तव्य है की वह इन कीमती पलो का इस्तेमाल करे।

Read More