महिला शिक्षा पर निबंध | Women Education Essay in Hindi

महिला शिक्षा पर निबंध | Women Education Essay in Hindi
हमें नारी शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि अगर महिलाएं पढ़ी लिखी होंगी तो वह अपने बच्चों को भी साक्षर बनाएंगी और समाज में फैली महिलाओं के प्रति कुरुतिया भी कम होगी. महिलाएं पढ़ी लिखी होंगी तो उनको अपने अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी होगी ।
आज भी हमारे देश में कुछ जगह ऐसे है जहाँ लड़की को जन्म से पहले ख़तम करवा देते हैं जिसकी वजह से देश में पुरुष और महिलाओं की स्तरबिगड़ गया था और तब पिछले कुछ वर्षों से सरकार ने इस पर और नारी शिक्षा पर ध्यान दिया है और इसको लेकर कई योजनाएं भी चलाई है जिनसे कई महिलाओं को शिक्षा प्राप्त हुई है. नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के कारण ही आज की नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ।
किसी भी देश के विकास में महिलाओं और पुरुषों का बराबर का स्थान होता है उसी प्रकार महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर अधिकार दिए जाने चाहिए तभी उस देश का आर्थिक और सामाजिक विकास हो पाएगा. कई वर्षों तक हमारा भारत देश विदेशी ताकतों का गुलाम रहा है जिसके कारण नारी शिक्षा को बढ़ावा नहीं मिल पाया है. इसी कारण हमारा भारत देश आज भी पिछड़ा हुआ है हमारे देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार नहीं मिलने और अन्य सामाजिक कुरूतियो के कारण नारी शिक्षा को बढ़ावा नहीं मिल पाया है. हमें किसी सदी के भारत में महिलाओं को शिक्षा देने का पूरा प्रयास करना चाहिए ।
नारी शिक्षा का महत्व –
-
वर्तमान में नारी शिक्षा का बहुत अधिक महत्व है. जिस प्रकार जीवन जीने के लिए किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार किसी देश को अगर विकसित होना है तो सबसे पहले वहां की महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है|
-
अगर महिलाएं शिक्षित होगी तो वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे जिसके कारण वे समाज में क्षेत्र में आगे होंगी.|
-
महिलाओं के शिक्षित होने के कारण कोई उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं कर पाएगा |
-
नारी अगर शिक्षित होगी तो समाज में व्याप्त लोगों की रूढ़िवादी विचारधारा समाप्त होगी साथ ही लोगों की सोच में बदलाव आएगा |
-
नारी के शिक्षित होने के कारण उनका कोई शोषण नहीं कर पाएगा |
-
नारी अगर पढ़ी लिखी होगी तो वह निर्भीक होकर अपना जीवन यापन कर सकती है |
-
महिलाएं पढ़ी लिखी होंगी तो समाज का सामाजिक स्तर सुधरेगा क्योंकि एक बच्चे की पहली गुरु नारी ही होती है अगर वहीं से बच्चों को अच्छा ज्ञान प्राप्त हुआ तो हमारे समाज का सामाजिक स्तर स्वत: अच्छा हो जाएगा |
-
नारी शिक्षित होगी तो दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों का अंत हो जाएगा |
-
नारी पढ़ी लिखी होगी तो वह हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर पाएगी जिसे देश का आर्थिक विकास होगा साथ ही परिवार का रहन सहन भी अच्छा होगा |
-
नारी के पढ़े-लिखे होने के कारण व अपना भविष्य खुद बना पाएगी और उसे किसी और के भरोसे जीवन यापन नहीं करना होगा |
-
अगर हमारे देश की महिलाएं पढ़ी लिखी होंगी तो हमारा देश जल्दी विकासशील देशों की श्रेणी से निकलकर विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा |
निष्कर्ष –
आज हमारे देश की हालत महिला शिक्षा को लेकर कुछ सुधर गए हैं जिसका परिणाम हमारे सामने है . आज हमारे देश में लड़कियाँ हर उस काम को कर रही है जो पहले कभी लड़के करते थे और कुछ देश के उच्च पदों पर महिलाओं ने भी अपना परचम लहराया है . हमारे देश में नारी शिक्षा की बहुत कमी है अगर हमारे समाज और सरकार द्वारा प्रयास किया जाए तो हमारे देश की सभी महिलाएं पढ़ी लिखी होंगी. जिससे देश का विकास दुगनी तेजी से होगा. हमें हमारी समाज के लोगों को नारी शिक्षा के प्रति जागरूक करके अपना सहयोग देना चाहिए. अगर महिलाएं पढ़ी लिखी होगी तो संपूर्ण समाज पढ़ा लिखा होगा जिससे लोगों भ्रष्ट मानसिकता में सुधार आएगा और महिलाएं अपना जीवन शोषण मुक्त और सशक्त होकर जी पाएंगी. हमारी राज्य और केंद्र सरकार द्वारा तो महिलाओं को बढ़ाने का प्रयास किया ही जा रहा है लेकिन जब तक हम जागरुक नहीं होंगे तब तक महिलाओं को पढ़ने लिखने का संपूर्ण अधिकार नहीं मिल पाएगा.
Read More
- परमाणु ऊर्जा पर निबंध | Nuclear Energy Essay In Hindi
- मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध | Mere Jivan Ka Lakshya Essay In Hindi
- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध | Dr. APJ Abdul Kalam Essay in Hindi
- शिक्षित बेरोजगारी पर निबंध | Shikshit Berojgari Essay in Hindi
- समय का सदुपयोग पर निबंध | Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi
- भारत में खेलों का भविष्य पर निबंध | Future Of Sports In India Hindi Essay
- भारतीय समाज में नारी का स्थान पर निबंध | Bhartiya Samaj Me Nari Ka Sthan Essay
- प्रकृति पर निबंध हिंदी में | Nature Essay in Hindi
- महंगाई की समस्या पर निबंध | Hindi Essay on Problem of Inflation
- राष्ट्र निर्माण में युवा की भूमिका पर निबंध | Role Of Youth In Nation Building Essay In Hindi
- हिंदी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas Essay in Hindi